फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law died after his brother-in-law death

साले के मरने की खबर सुन जीजा की गई जान

Mon, 31 Mar 2014 01:48 AM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
 Brother in law died after his brother-in-law death

सूरजकुंड में झील में डूबकर अभय भामरा की मौत की खबर मिलते ही उनके जीजा सुरजीत सिंह सूरजकुंड थाने पहुंचे। वहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया है कि सुरजीत अभय की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। दो लोगों की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। अभय की पत्नी निशी और बहन स्वीटी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही हैं।
विज्ञापन


जीजा रविवार सुबह वे जल्दी ही निकल गए थे। दोपहर करीब 12: 00 बजे एक युवती ने साले के एक झील में डूबने की खबर दी। इसके बाद जीजा मामले से संबंधित थाने में पहुंचे। वहां सदमे की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें नजदीकी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकनिक मनाने में हुई थी साले की मौत

 Brother in law died after his brother-in-law death

पिकनिक के समय खाना बनाने का सामान लेकर जैसे ही ये लोग झील के पास पहुंचे बंदरों ने इन पर हमला कर दिया। इससे ये वहां से भाग गए। थोड़ी देर बाद वापस आए तो सारा सामान बिखरा था। इन्हें कुछ सामान झील में भी तैरता दिखा।

अभय सामान निकालने झील में गया और डूबने लगा। गौरव कुमार ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी डूबने लगा। मनीष ने गौरव को अपनी जैकेट पकड़ाई और बाहर निकाला लेकिन ये अभय को नहीं बचा सके।

सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग के कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। अभय सिंह ने ‘बुलेटिया’ नामक एक ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें करीब 15 सदस्य हैं। सभी के पास बुलेट बाइक है। करीब एक माह पहले ही अभय ने न्यूज चैनल में एंकर की नौकरी ज्वाइन की थी।

'साजिश का शिकार हुए'

 Brother in law died after his brother-in-law death

सूरजकुंड झील में डूबने से न्यूज एंकर अभय भामरा की मौत हो गई थी। लेकिन अभय के परिजन सूरजकुंड की घटना के हादसा मानने का तैयार नहीं है। उनका कहना था कि अभय साजिश का शिकार हुए। परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

रिश्तेदारों के मुताबिक अभय पत्नी और दो बच्चों के साथ ए-45, सुदर्शन पार्क, मोती नगर में रहते थे। इनके बेटे प्रद्युम्न ने इसी साल 12वीं पास की है। बेटी नेहर (12) छठीं कक्षा में पढ़ती है।

अभय के साथ उनके बड़े भाई सरबजीत सिंह भी रहते हैं। रिश्तेदार हरजीत ने बताया कि अभय अक्सर अपने बुलेटियन ग्रुप (बुलेट सवारों) के साथ घूमने के लिए जाते थे। इसमें उनके जीजा सुरजीत भी शामिल रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed