फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother in law and sister in law took a woman hostage and beat her mercilessly at Palla in Faridabad

भाभी से बर्बरता की हदें पार: देवर ने निर्वस्त्र कर महिला को पीटा,पति-बच्चों के सामने प्राइवेट पार्ट पर किए वार

Wed, 10 Aug 2022 10:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Aug 2022 10:04 PM IST
सार

पीड़िता के अनुसार वह यूपी के सहारनपुर की रहने वाली है। उसका गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीते दिनों गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर देवर, ननद व पति के भाइयों के साथ मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गांव में भी मारपीट की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
brother in law and sister in law took a woman hostage and beat her mercilessly at Palla in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे महिला (38) को देवर-ननद समेत 15 लोगों ने बंधक बना लिया। आरोपियों ने पति-बच्चों के सामने ही उसकी निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की। विरोध करने पर पति व दो बेटों की भी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ समेत आईपीसी की नौ धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह यूपी के सहारनपुर की रहने वाली है। उसका गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीते दिनों गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर देवर, ननद व पति के भाइयों के साथ मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गांव में भी मारपीट की थी। पीड़िता के अनुसार मंगलवार को उसकी तबीयत खराब थी। ऐसे में वह रात को बाहर से खाना मंगवाकर परिवार समेत घर में खाना खा रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान फरीदाबाद में रह रहे उनके देवर, ननद और अन्य रिश्तेदार मिलाकर करीब 10-15 लोग घर पर आ धमके। सभी ने पीड़िता को परिवार समेत बंधक बना लिया। इस दौरान सभी ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि आरोपियों ने उसे बेटे व पति के सामने कपड़े फाड़ दिए और निर्वस्त्र कर मारपीट शुरू कर दी। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी लाठी-डंडों से कई वार किए।

मारपीट में पिता-बेटे हो गए घायल 
पीड़िता के अनुसार मारपीट में पति समेत उसके दोनों बेटे भी घायल हो गए। करीब एक घंटे से अधिक समय तक मारपीट करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -योगेश कटारिया, पल्ला थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed