फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother gang rapes sister

शर्मनाकः फुफेरे भाइयों ने लूटी बहन की अस्मत

Thu, 05 Mar 2015 08:39 PM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
Brother gang rapes sister

दिल्ली के विजय विहार में 15 वर्षीय छात्रा ने अपने फुफेरे भाइयों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता सपना (परिवर्तित नाम) विजय विहार में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। पीड़िता के मुताबिक कुछ माह पहले आशीष उर्फ गुड्डू (19) और दूसरे भाई ने उससे गैंगरेप किया। इस दौरान वीडियो भी बना ली। पीड़िता को ब्लैकमेल कर दोनों लगातार वारदात को अंजाम देने लगे। मंगलवार को पीड़िता ने सारी बात मां को बताई। बुधवार को परिवार सपना को लेकर विजय विहार थाने पहुंचा।

विज्ञापन

बचाव पक्ष के कई सवालों ने पीड़िता को किया परेशान

Brother gang rapes sister

उबर कैब रेप केस मामले में हाईकोर्ट की अनुमति के बाद बृहस्पतिवार को अभियोजन के गवाहों से दोबारा जिरह शुरु हो गयी। बचाव पक्ष ने दुष्कर्म पीड़िता से बृहस्पतिवार को जिरह की। आरोपी के कई सवालों ने पीड़िता को परेशान कर दिया। पीड़िता ने यहां तक कह दिया कि उसे बेकार सवाल पूछ कर उसे परेशान किया जा रहा है।

तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष बचाव पक्ष के अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने दुष्कर्म की पीड़िता से जिरह की। बंद कोर्ट रूम में बचाव पक्ष ने पीड़िता से जिरह की। अधिवक्ता मिश्रा ने करीब डेढ़ घंटे की बहस के दौरान पीड़िता से वारदात के दिन सुबह से लेकर इंद्रलोक पहुंचने से जुड़े सवाल पूछे। सूत्रों के मुताबिक बचाव पक्ष ने जिरह के दौरान करीब पचास सवाल पीड़िता से पूछे। कई सवालों से पीड़िता परेशान हो गयी। उसने कहा कि उसके केस की सुनवाई लंबी खिंच रही है इससे उसे परेशानी हो रही है।

विशेष लोक अभियोजन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने अधिवक्ता मिश्रा से पूछा कि वह अपनी जिरह कितने समय में पूरी कर लेंगे। इसके जवाब में अधिवक्ता मिश्रा ने कहा कि वह नहीं बता सकते जिरह कितनी लंबी चलेगी।

पुलिस के मुताबिक उबर कैब चालक शिव कुमार यादव ने पांच दिसंबर 2014 की रात विदेशी कंपनी में कार्यरत पीड़िता से इंद्रलोक इलाके में दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने 19 दिनों में जांच पूरी कर 24 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने चार्जशीट में 45 गवाहों के नाम दिये थे लेकिन इनमें से केवल 28 गवाहों के बयान अभियोजन ने कोर्ट में दर्ज करवाये।

पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान के बाद विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शिव कुमार यादव के खिलाफ अपहरण, जान खतरे में डालकर दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने संबंधी धाराओं में आरोप तय किये थे। अदालत ने 17 दिनों में 28 गवाहों की गवाही व उनके जिरह पूरी करवा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed