फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother burns sister's home in faridabad.

सगे भाई ने फूंका बहन का घर, मिलेगी सजा

Wed, 05 Nov 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 05 Nov 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
Brother burns sister's home in faridabad.

फरीदाबाद के भारत कॉलोनी में अपनी बहन के घर को आग लगाने वाले एक आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रजीत की अदालत ने मंगलवार को सजा सुनाई है। उसे पांच साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। मामला करीब एक साल से अदालत में विचाराधीन था।

विज्ञापन


अदालत में पेश मामले के मुताबिक, भारत कॉलोनी निवासी बबली ने 15 अक्टूबर 2013 को यह मामला थाना भूपानी में दर्ज करवाया था। उसने अपने बयान में कहा था कि उसका सगा भाई विशनपाल उसे काफी समय से परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


वह आए दिन झगड़ा करता रहता था। गत 23 सितंबर 2013 को वह किसी काम से पलवल गई थी। जब वह लौट कर आई तो उसके मकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था।

इसके बाद उसने मामले की जानकारी भूपानी पुलिस को दे दी। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उसके भाई विशनपाल ने घर में घुस कर आग लगा दी थी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल की कैद और 60 हजाररुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed