फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brooke Bond and Amar Ujala set up a free tea stall on Delhi-Meerut Road

UP: दिल्ली-मेरठ रोड पर ब्रुक बॉन्ड और अमर उजाला ने लगाया स्टॉल, निशुल्क चाय पिलाकर कर रहे कांवड़ियों की सेवा

Sat, 19 Jul 2025 10:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 19 Jul 2025 10:07 PM IST
सार

ब्रुक बॉन्ड और अमर उजाला ने दिल्ली-मेरठ रोड पर मनन धाम के सामने कांवड़ियों के लिए निशुल्क चाय स्टॉल लगाया। यह स्टॉल 23 जुलाई तक हजारों श्रद्धालुओं को थकान मिटाने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर रहा है।

विज्ञापन
Brooke Bond and Amar Ujala set up a free tea stall on Delhi-Meerut Road
कांवड़ियों के लिए निशुल्क चाय स्टॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के महीने में कांवड़ियों को निशुल्क चाय पिलाने के लिए ब्रुक बॉन्ड नेचुरल केयर चाय और अमर उजाला की ओर से दिल्ली-मेरठ रोड पर मोरटा के पास मनन धाम के सामने स्टॉल लगाया गया है। यहां दिन-रात कांवड़ियों को निशुल्क चाय पिलाकर सेवा की जा रही है। यह स्टॉल 23 जुलाई तक लगी रहेगी।

विज्ञापन


पिलर नंबर-711 मनन धाम मंदिर के सामने स्टॉल लगा है। हर दिन हजारों कांवड़ियों को गर्मागर्म स्वादिष्ट चाय पिलाकर सेवा की जा रही है। गर्मागर्म स्वादिष्ट चाय से कांवड़ियों की थकान कुछ हद तक कम हो रही है और उन्हें यात्रा के दौरान ऊर्जा मिल रही है। हर वर्ष सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु भारत के विभिन्न हिस्सों से इस मार्ग से होते हुए गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं और कांवड़ लेकर मेरठ- दिल्ली रोड पर पैदल यात्रा कर अपनी मंजिल पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में ब्रुक बॉन्ड रेड लेबल नेचुरल केयर चाय और अमर उजाला द्वारा चलाई जा रही यह सेवा न केवल सराहनीय है, बल्कि जनसेवा का उत्तम उदाहरण भी है। कांवड़ियों ने भी इस पहल की प्रशंसा की है और इसे यात्रा के दौरान मिलने वाली राहत का एक सुखद अनुभव बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed