{"_id":"86fbddb47368d41c9bd9485f3b0d2d56","slug":"broken-track-boxcar-subsides-five-cans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी टूटी, मालगाड़ी के पांच डिब्बे ट्रैक से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी टूटी, मालगाड़ी के पांच डिब्बे ट्रैक से उतरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में दादरी रेलवे स्टेशन से एनटीपीसी के लिए आने वाली रेलवे की पटरी बुधवार देर रात टूट गई। इसकी वजह से मालगाड़ी के पांच डिब्बे ट्रैक से उतर गए।
विज्ञापन
इनमें भरा कोयला बिखर गया और बिजली के दो खंभे टूट गए। करीब आधा किलोमीटर तक पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार दिनभर ट्रैक ठीक करने के लिए काम चलता रहा।
विज्ञापन
एनटीपीसी संयंत्र में बिजली बनाने के लिए झारखंड से कोयला लेकर रोजाना मालगाड़ी जाती है। बुधवार रात करीब 11:40 बजे दादरी स्टेशन से ट्रेन एनटीपीसी के लिए चली। स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर गांव श्यौराजपुर के पास रेल की पटरी टूट गई। इसकी वजह से गाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए। लाइन के पास लगे खंभे टूटने पर बिजली गुल हो गई। रेल ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। सिंगल ट्रैक लाइन की वजह से पटरी को ठीक करने में परेशानी हुई।
बुधवार रात में ही रेलवे अधिकारी पहुंचने लगे। सुबह रेलवे और बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। गौरतलब है कि जनवरी 2013 में भी स्टेशन के पास एनटीपीसी रेलवे लाइन टूट गई थी।