फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Broken marriage before deciding website.

वेबसाइट से तय शादी जयमाला से पहले टूटी

Mon, 02 Nov 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Broken marriage before deciding website.
मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए तय हुआ रिश्ता रविवार तड़के जयमाला पर टूट गया। दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया कि बराती होने के बावजूद उनका आदर सत्कार नहीं हो रहा है, इसलिए शादी नहीं होगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, दुल्हन पक्ष ने पहले तो दहेज मांगने का आरोप लगाया, मगर बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखकर दिया कि उनके रीति रिवाज अलग-अलग हैं, इसलिए आदर सत्कार को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद हुए और आपसी सहमति से उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन


कविनगर एसएचओ ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दूल्हा कविनगर और दुल्हन मुंबई की है। छह माह पहले एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से इनका रिश्ता तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एनएच-24 पर बैंक्वेट हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। चढ़त और खाना-पीना भी हो चुका था। लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हुई थी। दरअसल, जिस तरह से आदर सत्कार किया जा रहा था, उससे दूल्हा पक्ष खुश नहीं था।

फेरों पर दूल्हा तो पहुंच गया, मगर दुल्हन को आने में देर हो रही थी। नाराज होकर दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों मान-मनौव्वल हुई, मगर बात नहीं बनी।


तड़के साढ़े चार बजे दुल्हन पक्ष ने कंट्रोल रूम में फोन कर दहेज के लिए शादी तोड़े जाने की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो पता चला कि आदर सत्कार को लेकर दोनों पक्षों में समारोह के शुरू होने से ही विवाद चल रहा था। बाद में दोनों पक्षों ने लिखकर दिया कि वे आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed