फ्लैट में लगा रखे थे कैमरे, अश्लील वीडियो बना मंगेतर को भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की चाह में दूसरी शादी करने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने युवती का अश्लील वीडियो बना डाला। युवती ने शादी से इंकार किया तो प्रॉपर्टी डीलर ने वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिया, जिससे उसका रिश्ता टूट गया।
युवती ने शुक्रवार को थाना इंदिरापुरम में नीतिखंड निवासी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है। मेरठ निवासी युवती ने बताया कि बीसीए करने के बाद वह नौकरी की तलाश में थी।
दिसंबर 2013 में एक सहेली ने उसकी जॉब इंदिरापुरम के नीतिखंड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में लगवा दी। कुछ समय बाद प्रॉपर्टी डीलर ने ऑफिस के ऊपर ही स्थित एक फ्लैट उसे रहने को दिया, जहां कुछ लड़कियां और रहती थीं।
वीडियो फ्लैट में लगे छिपे कैमरों से बनाए गए थे
मार्च 2015 में प्रॉपर्टी डीलर ने उस फ्लैट को बेचा और उसे वैशाली सेक्टर चार स्थित एक फ्लैट में रहने के लिए कहा। आरोप है कि कुछ माह पहले प्रॉपर्टी डीलर उसके पास आया और उसे उनके अश्लील वीडियो दिखाए।
यह वीडियो फ्लैट में लगे छिपे कैमरों से बनाए गए थे। वीडियो दिखाकर प्रॉपर्टी डीलर ने उस पर शादी का दबाव बनाया। उसने शादी से इंकार कर दिया।
इस बीच उसकी शादी तय हो गई। शादी की तैयारियां चल रही थी कि आरोपी ने वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।
उसने उससे शादी कर बेटा पैदा करने की इच्छा भी जाहिर की थी
युवती ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के साथ उसके माता-पिता भी मामले में आरोपी हैं। दरअसल, प्रॉपर्टी डीलर की शादी हो चुकी है और उसकी दो बेटियां हैं।
आरोपी के माता-पिता लगातार उस पर दूसरी शादी करने का दबाव बना रहे थे, जिस वजह से आरोपी ने उस पर शादी का दबाव बनाया। उसने उससे शादी कर बेटा पैदा करने की इच्छा भी जाहिर की थी।
आरोपी की धमकी से डरकर उसने पहले किसी से इसकी शिकायत नहीं की। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।