{"_id":"21725fdf809beb4ae8aa3d71b2a8d73d","slug":"british-citizen-started-hungama-after-drink-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में ये क्या कर बैठा ब्रिटिश नागरिक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में ये क्या कर बैठा ब्रिटिश नागरिक?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Sep 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे नशे में धुत्त ब्रिटिश नागरिक डेनियल (45) ने जमकर हंगामा किया। उसने फूड कोर्ट के पास लगे फायर सेफ्टी अलार्म का शीशा तोड़ दिया। उसने अपनी शर्ट भी उतारकर फेंक दी।
विज्ञापन
अलार्म बजते ही इमरजेंसी गेट खुल गया और वह पार्किंग वे में खड़ी एक फ्लाइट के पास पहुंच गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उसे दबोच लिया। डेनियल के शरीर पर कई जगह चोट लगी थी।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। नशा उतरने के बाद शनिवार शाम उसे टोक्यो रवाना कर दिया गया। बताया गया है कि डेनियल शुक्रवार रात लंदन से एयर इंडिया की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से उसे टोक्यो जाना था। एयरपोर्ट पर उसने फूड कोर्ट में खाने के साथ शराब पी थी।