{"_id":"2d19455b54b65d92571d07e91e99f03e","slug":"brigadier-car-burnt-car-riders-shave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिगेडियर की कार जली, बाल-बाल बचे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिगेडियर की कार जली, बाल-बाल बचे कार सवार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में मंगलवार सुबह एक लग्जरी कार कर जल गई। हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। गनीमत रही की कार सवार तीन युवक समय रहते कार से नीचे उतर गए।
विज्ञापन
आग की चपेट में आई कार मेरठ में रहने वाले ब्रिगेडियर की है। ब्रिगेडियर का चचेरा भाई कार लेकर जा रहा था। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एफएसओ अरुण सिंह ने बताया कि अजय सिंह मेरठ में रहते हैं। सेना में ब्रिगेडियर हैं। अजय का चचेरा भाई सुनील सिंह उनकी लग्जरी कार लेकर दिल्ली आया था।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुनील अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से मेरठ लौट रहे थे। राजनगर एक्सटेंशन पहुंचते ही अचानक कार से धुआं निकलता देख वह कार से उतरे।
विज्ञापन
चंद मिनटों में ही कार में आग लग गई। कार जलने लगी। आग की सूचना फायर कंट्रोल रूम पर दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।