फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bride kidnapping because of delayed marriage

शादी में देर हुई तो होने वाली दुल्हन का किया अपहरण

Sat, 25 Jul 2015 08:35 AM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
bride kidnapping because of delayed marriage

नोएडा के जेवर में छह महीने के लिए शादी टालने पर युवक के पिता और उनके साथियों ने बृहस्पतिवार को होने वाली दुल्हन का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने थाना जेवर में पंजाब निवासी युवक के पिता और दो साथियों पर अगवा का मामला दर्ज कराया है। पुलिस छापेमारी कर युवती की तलाश कर रही है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी की शादी पंजाब निवासी जग्गी के बेटे के साथ तय की थी।

छह महीने रोक दी शादी तो अंजाम दी ये घटना

bride kidnapping because of delayed marriage

पिछले दिनों घर में समस्या होने के कारण शादी को छह महीने के लिए टालने का आग्रह किया गया था। इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया।


आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर कॉलेज से लौटते वक्त उनकी बेटी को जग्गी और उसके दो साथियों ने जेवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से अगवा कर लिया।

युवती खुर्जा स्थित चौधरी हरचरण सिंह महाविद्यालय में बीबीए की छात्रा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed