फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bribery for recognition of medical college, six arrested including three doctors

CBI Raid : मेडिकल कॉलेज की मान्यता में घूसखोरी, तीन डॉक्टरों समेत छह गिरफ्तार; दिल्ली समेत कई राज्यों में छापा

Wed, 02 Jul 2025 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 05:46 AM IST
सार

एजेंसी ने गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में 40 से अधिक स्थानों पर छापे मारे, जिसमें नए खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bribery for recognition of medical college, six arrested including three doctors
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मान्यता के लिए मेडिकल कॉलेज के पक्ष में 55 लाख रुपये घूस लेकर अनुकूल रिपोर्ट देने के मामले में तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में 40 से अधिक स्थानों पर छापे मारे, जिसमें नए खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुर सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के पदाधिकारियों, निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों और बिचौलियों के खिलाफ घूस लेकर मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में हेरफेर करने का मामला दर्ज किया गया था। कथित तौर पर नामित मूल्यांकनकर्ताओं ने रिश्वत लेकर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के पक्ष में अनुकूल रिपोर्ट दी। 
विज्ञापन


सीबीआई को सूचना मिली थी कि श्री रावतपुर सरकार संस्थान के अधिकारियों की ओर से निरीक्षण के लिए नियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं को रिश्वत देकर प्रभावित किया जा रहा है। इस पर, सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम का लेन-देन करते छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित स्थानों पर सक्षम न्यायालयों के समक्ष पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों को प्रभावित करके प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए अलग-अलग तौर तरीके अपनाए। देर रात तक कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में सीबीआई की कार्रवाई जारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed