फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Breathing crisis...air index rises to 67, reaching very poor category

Delhi NCR News: सांसों पर संकट...67 सूचकांक बढ़कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सीपीसीबी के अनुसार, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 285.7 और पीएम2.5 की मात्रा 162.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी।

नई दिल्ली।
राजधानी में स्थानीय कारकों के चलते एक बार फिर दिल्लीवासियों की सांसों पर संकट है। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 दर्ज हुआ जो कि हवा की खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 67 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 363 दर्ज की गई जो कि हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 351, गुरुग्राम में 334 और ग्रेटर नोएडा में 352 एक्यूआई दर्ज हुआ। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 200 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।



दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 13.11 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 11.34, आवासीय इलाकों से 3.33, निर्माण गतिविधियों से 2.39 और कूड़ा जलाने से होने वाले प्रदूषण की 1.33 फीसदी की भागीदारी रही। सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1350 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 8500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 285.7 और पीएम2.5 की मात्रा 162.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इससे लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed