फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   breast cancer treatment in gurugram civil hospital

नागरिक अस्पताल में होगी ब्रेस्ट कैंसर की जांच, शुरू हुई मैमोग्राफी

Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
breast cancer treatment in gurugram civil hospital
- फोटो : getty images

सिविल लाइन के नागरिक अस्पताल में अब ब्रेस्ट कैंसर की जांच होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैमोग्राफी सुविधा शुरू कर दी गई है। यह जांच बिल्कुल मुफ्त होगी। विभाग की इस व्यवस्था से महिला मरीजों को फायदा मिलेगा। मैमोग्राफी मुख्यतया ब्रेस्ट कैंसर के निदान के लिए कराई जाती है।

विज्ञापन


करीब तीन वर्ष पहले अस्पताल में यह सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा से यह व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए एक्स-रे कमरे में अलग से इंतजाम किया गया है। इसमें अलग से महिला रेडियोलॉजिस्ट तैनात किया गया है।
विज्ञापन


महिला रोग विशेषज्ञों का कहना है कि मेमोग्राफी से ब्रेस्ट कैंसर का पता चलता है। अगर स्तनों में गांठ है तो मैमोग्राम के जरिए पता चल जाती है। स्तनों में किसी प्रकार का कसाव या गांठ दिखे तो मैमोग्राफी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बहुत ही साधारण प्रक्रिया है जिसमें दर्द नहीं होता। जो महिलाएं स्तन कैंसर से प्रभावित हैं उनको मैमोग्राफी की जरूरत होती है। सामान्यतया यह उम्रदराज महिलाओं के लिए है, लेकिन अनियमित लाइफस्टाइल और खानपान के कारण के कारण 40 साल से भी कम उम्र की महिलाएं इसका शिकार हो रही हैं।


नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांता गोयल, का कहना है कि मेमोग्राफी ब्रेस्ट कैंसर के लिए स्क्रीनिंग परीक्षण किया जाता है। हर स्क्रीनिंग में कैंसर की पुष्टि होना निश्चित नहीं है। मैमोग्राफी की मदद से स्पष्ट कर सकते हैं कि ब्रेस्ट में कैंसर है या नहीं।

महत्वपूर्ण बातें
-ब्रेस्ट में गांठ होने का आभास हो तो चिकित्सक से संपर्क करें
-स्तन अगर संकुचित हो रहे हों
-दोनों स्तनों में असमानता हो
-ब्रेस्ट में गांठ या तरल पदार्थ का एहसास हो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed