{"_id":"e63f533a0fd5e2c49eed879cfc8a6364","slug":"breaking-locks-together-16-warehouses-amazed-burglars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ चोरों ने 16 गोदामों के ताले तोड़कर किया हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ चोरों ने 16 गोदामों के ताले तोड़कर किया हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 27 Feb 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकानों के पीछे बने 16 गोदामों के ताले तोड़कर परचून का सामान उड़ा लिया। चोरों ने रात को 16 गोदामों के ताले तोड़े,। लेकिन इन गोदामों में से एकाध गोदाम से ही ज्यादा सामान चुराने में कामयाब हुए है। एक साथ 16 गोदामों के ताले चटकाकर अज्ञात चोरों ने सबको हैरत में डाल दिया है। वहीं पुलिस प्रशासन को भी धता बताया। चोरी की घटना की शुक्रवार को पूरे दिन चर्चा होती रही।
विज्ञापन
दुकानदारों ने पुलिस को चोरी की सूचना दे दी। सूचना पाकर पुन्हाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। लेकिन मौके पर दुकानदार पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आए। पुन्हाना शहर में चोरी की घटनाओं का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी की घटनाएं होती रही हैं। लेकिन इन घटनाओं पर प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है। शहर में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुन्हाना पुलिस प्रशासन आज तक एक भी चोरी की घटना नहीं सुलझा पाया है। जिससे साफ पता चलता है कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में हो रही घटनाओं को लेकर कितना गंभीर है?
विज्ञापन
होडल स्टैंड के समीप स्थित दुकानदार लाला वेदप्रकाश, प्रदीप कुमार, महेंद्र जैन, राजकुमार, दीपक, कालू, राधे व दयाचंद नंबरदार ने बताया कि वह दुकानों व गोदामों का ताला बंद कर शाम को घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो गोदामों के ताले टूटे हुए मिले और सभी के शटर खुले हुए थे। गोदामों से काफी सामान भी चोरी हुआ मिला है।
विज्ञापन
इसके अलावा मेडिकल स्टोर का भी सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना देकर कार्यवाहीं की मांग की हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सिटी चौकी प्रभारी समसुद्दीन का कहना है कि चोरी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। 16 गोदामों के ताले टूटे मिले हैं। चौकी प्रभारी कहा कि चोरी की घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।