फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Breaking lock and stealing millions.

घूमने गए तो घर से हो गयी लाखों की चोरी

Tue, 16 Dec 2014 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 16 Dec 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
Breaking lock and stealing millions.

नोएडा के सेक्टर-62 के बीएसएनएल अपार्टमेंट स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और करीब पांच हजार रुपये ले गए। वारदात के वक्त घर के लोग घूमने के लिए केरल गए थे। पड़ोसी की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से देहरादून निवासी विवेक वैश्य सेक्टर-62 में ही एक निजी कंपनी में अधिकारी हैं और बीएसएनएल अपार्टमेंट में रहते हैं। 10 दिसंबर को वह अपने परिजनों के साथ मुनार (केरल) घूमने गए थे। 11 दिसंबर की सुबह उनके पड़ोसी संदीप मजूमदार ने विवेक के फ्लैट पर लगा ताला टूटा हुआ देखा।
विज्ञापन


उन्होंने विवेक और पुलिस को इसकी सूचना दी। मंगलवार को नोएडा पहुंचे विवेक ने पुलिस को बताया कि उनके लॉकर में रखे पत्नी के जेवर और रुपये चोरी हो गए हैं। हालांकि, अभी उनकी पत्नी वापस नहीं आई हैं। इसलिए यह पता नहीं चला कि कौन-कौन से जेवर चोरी हुए हैं। बता दें कि अपार्टमेंट में गार्डों की 24 घंटे ड्यूटी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed