फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bravery: DU student picked crook and handed over to police

बहादुरी: जब तक नहीं आई पुलिस बदमाश को दबोचे रही डीयू की छात्रा

Thu, 23 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bravery: DU student picked crook and handed over to police

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की छात्रा ने बहादुरी का परिचय देते हुए मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को दबोच लिया। बदमाश अपने साथी के साथ छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग रहा था।

विज्ञापन


छात्रा ने बदमाशों को होंडा स्कूटी से नीचे गिरा दिया और एक बदमाश को पुलिस के आने तक दबोचे रखा। मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार, राखी डीयू में द्वितीय वर्ष की छात्रा है और एपी ब्लॉक, पीतमपुरा स्थित पीसीटीआई इंस्टीट्यूट में 21 जून को परीक्षा देने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों का पीछा कर स्कूटी को गिरा दिया

Bravery: DU student picked crook and handed over to police

शाम पौने पांच बजे जब वह कोहाट एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रही थी तभी काले रंग के स्कूटी पर दो युवक वहां आए और पीछे बैठे युवक ने राखी से उसका मोबाइल छीन लिया। राखी ने घबराने के बजाय बहादुरी का परिचय दिया और बदमाशों का पीछा कर स्कूटी को गिरा दिया।

राखी ने पीछे बैठे बदमाश को मौके पर मौजूद कुछ लोगों की मदद से दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी वासु के रूप में हुई।

पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। पुलिसकर्मियों ने छात्रा को उचित इनाम देने की घोषणा की है। 10वीं पास वासु मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान पर ट्रेनिंग ले रहा था। कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए उसने मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed