फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brave young girl beats three thieves for stealing her mobile

मोबाइल चोरी करना बदमाशों को पड़ा महंगा, बहादुर युवती ने सिखाया सबक

Sat, 09 Sep 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Sep 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
 brave young girl beats three thieves for stealing her mobile
दिशा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में शुक्रवार स्कूटी सवार तीन लड़के 20 वर्षीय दिशा शुक्ला का मोबाइल झपटने की गलती कर बैठे। पति द्वारा तोहफे में मिला फोन झपटे जाने पर दिशा बदमाशों पर टूट पड़ी।

विज्ञापन


उसने बदमाशों को स्कूटी समेत सड़क पर गिरा दिया। एक बदमाशों की दिशा और भीड़ ने पिटाई कर दी। उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। 

पहले भी मनचलों को सबक सिखा चुकी है

 brave young girl beats three thieves for stealing her mobile
गिरफ्त मेंं आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिशा पहले भी मनचलों को सबक सिखा चुकी है। दिशा एक साल पहले दिल्ली आई थी। उसे राजधानी का माहौल थोड़ा अजीब लगा। कमेंट करने वाले और शारीरिक छेड़छाड़ करने वाले मनचले लड़कों की दिशा पिटाई कर चुकी है। दिशा ने बताया कि मोबाइल तो मिल गया है लेकिन वह थोड़ा टूट गया है जिसका उसे अफसोस है। 

आरोपियों की पहचान फैजान (22) और वसीम (20) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ झपटमारी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने किया बहादुर बेटी का सम्मान

 brave young girl beats three thieves for stealing her mobile
पुलिस ने बहादुर दिशा का किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल पति ने शादी से पहले गिफ्ट किया था। इसी साल अप्रैल माह में दिशा का विवाह अभिषेक शुक्ला से हुआ। दोनों किराए के मकान में दिल्ली के कृष्णा नगर, ईस्ट आजाद नगर में रहती है और निजी कंपनी में काम करते हैं। दिशा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है।

पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने कहा कि बाकी लड़कियों और महिलाओं को दिशा की बहादुरी से सबक लेना चाहिए। शनिवार को जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने दिशा को एक हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed