महिला की बहादुरी से पस्त हुआ बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी नार्थ इलाके में एक महिला की बहादुरी के आगे बदमाश ने घुटने टेक दिए। महिला ने चेन छीन कर भाग रहे बदमाश का पीछा किया और अन्य लोगों की मदद से उसे दबोच लिया।
लोगों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश के पास से छीनी गई चेन बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, उमा गुप्ता (30) पति सोनू राज के साथ सेक्टर सात रोहिणी में रहती है। उमा इवेंट का काम करती है। शनिवार रात उमा सेक्टर सात स्थित बाजार में सब्जी खरीदने गई थी।
पीछे से आकर मार छपट्टा
लौटते समय पीछे से आ रहे एक युवक ने उसकी गर्दन पर झपट्टा मारा और सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। धक्का लगने की वजह से उमा नीचे गिर गई।
भागते बदमाश को देखकर उमा ने उठकर उसका पीछा किया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर बदमाश भागता हुआ पार्क में कूद गया। उमा को बदमाश का पीछा करते देख अन्य लोग भी बदमाश के पीछे भागे।
वहीं सामने से आ रहे सेक्टर 8 रोहिणी निवासी गुलशन मिगलानी ने अपने स्कूटर को बदमाश के सामने लगा दिया, इस वजह से बदमाश भाग नहीं पाया और लोगों ने आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी की पहचान रिठाला निवासी आमिर शेख के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।