{"_id":"5d1c0c318ebc3e3c655a2337","slug":"brave-guard-of-east-delhi-foiled-bid-of-bank-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी दिल्ली में गार्ड की बहादुरी से लुटने से बचा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी दिल्ली में गार्ड की बहादुरी से लुटने से बचा बैंक
Wed, 03 Jul 2019 07:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाश लूटपाट के इरादे से कृष्णा नगर के कोटक महिंद्रा बैंक में घुस गए। लेकिन गार्ड की बहादुरी के आगे बदमाशों की एक न चली।
विज्ञापन
इस दौरान एक बदमाश ने गोली चला दी। लेकिन पकड़े जाने के डर से बदमाश बाहर खड़े अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। बैंक के गार्ड ने भी बाहर निकलकर हवा में गोली चला दी।
विज्ञापन
हेल्मेट लगाए तीनों बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कृष्णा नगर इलाके में बैंक एंक्लेव के पास कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा है। यहां पर सत्येंद्र नामक सिक्योरिटी गार्ड पिछले करीब तीन माह से नौकरी कर रहा है।
दोपहर करीब तीन बजे के आसपास अचानक बाइक सवार तीन युवक बैंक के बाहर पहुंचे। तीनों ने हेल्मेट लगाने के अलावा अपने मुंह को भी ढका हुआ था। एक आरोपी बाहर बाइक पर खड़ा रहा, जबकि हेल्मेट लगाए दो बदमाश अंदर जाने लगे। संदिग्ध लगने पर सत्येंद्र ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। खूब गुत्थम-गुत्था होने के बाद एक आरोपी ने बैंक के भीतर हवा में गोली चला दी।