{"_id":"69cfdb0ef11ac2351b03bc9f","slug":"brandishing-weapons-on-social-media-proved-costly-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130771-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने गश्त के दौरान गोगी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन ने हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाला था और लोगों में डर पैदा करने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को अलीपुर से दबोचकर उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि दो अप्रैल को अलीपुर थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि एक युवक इंस्टाग्राम हैंडल पर हथियार लहराते हुए वीडियो डाला है। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी शुरू की। सुराग मिलने के बाद पुलिस की टीम ने अलीपुर में छापा मारकर 24 साल के पवन उर्फ पूना, निवासी सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया।