फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Branded companies were created in the name of fake medicines

ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बन रहीं नकली दवाएं

Thu, 03 Dec 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Branded companies were created in the name of fake medicines

ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाली नकली दवाओं की सप्लाई की सूचना से स्वास्थ्य व ड्रग विभाग में हड़कंप मच गया है। अफसरों को आशंका है कि मेरठ से नकली दवाओं की सप्लाई की जा रही है।

विज्ञापन


ड्रग डिपार्टमेंट के अफसरों ने मेरठ मंडल के जनपदों में छापामारी शुरू कर दी है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नकली दवा बनाने वालों की तलाश गाजियाबाद में भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नकली खाद्य पदार्थों के सैंपल पास कराने वाले फूड सेफ्टी अफसरों के स्टिंग के बाद मचा बवाल अभी थमा भी नहीं है, इसी विभाग का दूसरा स्टिंग सामने आ गया है।

एक टीवी चैनल के स्टिंग में मेरठ के कुछ दवा माफिया किसी भी कंपनी की नकली दवा बनाकर सस्ते में सप्लाई कराने का भरोसा दे रहे हैं।

बीमारी में आराम न होने पर लोग मानते हैं कि दवाओं का असर कम हो रहा है। जबकि इनमें से कई नकली-मिलावटी दवा का प्रयोग कर रहे होते हैं।

नामचीन कंपनियों की दवाइयां भी नकली मिल रही है। इन दवाओं का निर्माण भी मेरठ-गाजियाबाद में होने का अंदेशा है। डीएलओ डा. एके जैन ने बताया कि नकली दवा बनने की सूचना के बाद से लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक इनसे नकली दवा की रिकवरी नहीं हो पाई है।

सभी जनपदों के अफसरों को छापामारी करने और सभी संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

प्रमुख कंपनियों को भी अपने प्रोडक्ट की जांच कराने को कहा गया है। हर हाल में लोगों को गुणवत्तापरक दवाओं की आपूर्ति कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed