फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brain tumor removed from the nasal passages

नाक के रास्ते से निकाला ब्रेन ट्यूमर

Sun, 30 Nov 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 30 Nov 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
Brain tumor removed from the nasal passages

नार्थ इंडिया में पहली बार गाजियाबाद स्थित हर्ष पाली क्लिनिक में चिकित्सकों की टीम ने नाक के रास्ते से दूरबीन विधि द्वारा ब्रेन ट्यूमर निकाला।

विज्ञापन


तमिलनाडु के डाक्टर नारायण जानकी राम के नेतृत्व में यह ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में डा. बीपी त्यागी भी डा. जानकीराम्र के साथ रहे।

सफल ऑपरेशन के  बाद पत्रकार वार्ता में डा. नारायण जानकीराम ने बताया कि यह आधुनिक व्यवस्था है। इससे पूर्व ब्रेन ट्यूमर निकालने के लिए पूरे चेहरे का ऑपरेशन किया जाता था।
विज्ञापन


इससे व्यक्ति के चेहरे पर आपरेशन का निशान रह जाता था। अब दूरबीन के जरिए चेहरे पर खरोच भी नहीं आती और ट्यूमर भी निकल जाता है।

डा. बीपी त्यागी ने बताया कि डा. जानकी राम को नाक,कान व गला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी सम्मानित कर चुके हैं।

अब तक वह 200 से अधिक ऑपरेशन कर चुके हैं। पहली बार उनके सहयोग से गाजियाबाद में यह ऑपरेशन संभव हो सका है। डा. त्यागी ने बताया कि इस ऑपरेशन में करीब चार लाख रुपये का खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed