{"_id":"b0750df6749940007c22bce619866638","slug":"brahmotsav-begins-in-divyadham","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में आज निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में आज निकलेगी शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 04 May 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में शनिवार को ब्रह्मोत्सव की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने विशेष पूजा-अर्चना कर लोक मंगल की कामना की।
दक्षिण व उत्तर भारत के पंडितों ने वेद की ऋचाएं पढ़ीं। दिव्यधाम को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
पुरुषोत्माचार्य ने कहा कि भगवान के उत्सव में भागीदारी करने वाले भक्त अपने पिता यानि परमात्मा के और नजदीक हो रहे हैं।
उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने वाले भक्त भगवान को अति प्रिय हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यधाम में चार मई को लक्ष्मीनारायण का विवाहोत्सव होगा।
चार मई की शाम को ही भाष्यकार रामानुज स्वामी की जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली जाएगी।