क्या ओबामा को खुश कर पाएगा एक पान वाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के मुख्य अतिथि होंगे। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए ओबामा को भारतीय व्यजनों के साथ उन्होंने कनॉट प्लेस के पान भी परोसे जाएंगे।
ओबामा को रात्रिभोज के बाद खास व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके बाद उन्हें वो खास पान परोसा जाएगा, जिसकी तारीफ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी कर चुकी हैं।
जानकारी के मुताबिक ओबामा के लिए खास पान बनाने की जिम्मेदारी हरिओम पांडेय को सौंप दी गई है। हरिओम 50 से अधिक तरह के पान बनाने में माहिर हैं। गौरतलब है कि हरिओम ने पीएम के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भी अतिथियों को पान परोसे थे।
क्या-क्या होगा हरिओम के पान में
हरिओम मीठे पान की 50 किस्में परोसते हैं। जिनमें प्रमुख रूप से बटरस्कॉच, ब्लूबेरी, कैनबेरी, स्ट्रॉबेरी, ऑरेंज और चॉकलेट आदि हैं। इनमें प्रमुख तौर पर ताजे गुलाब से बना गुलकंद, फिर इससे तैयार हुआ पान मुंह में जाकर घुलता है।
हरिओम के दादा ने कनॉट प्लेस में पान की शॉप 1943 में शुरू की थी। अपने खास स्वाद के चलते वह फौरन मशहूर हो गए। चूंकि खाने के बाद पान परोसना भारतीय तहजीब का खास हिस्सा है, लिहाजा बड़े विदेशी मेहमान आने पर हरिओम के दादा याद किए जाने लगे।
तभी से शुरू हुई यह रस्म अभी तक चली रही है। हरिओम का खानदान इंडिया आने वाली दिग्गज विदेशी हस्तियों को उनका परिवार मीठा पान परोसता रहा है।