फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BPO girl shows her guts

BPO में जॉब करने वाली युवती ने दिखाया साहस

Fri, 20 Feb 2015 08:15 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
 BPO girl shows her guts

नोएडा सेक्टर-64 स्थित एक बीपीओ में एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करने वाली युवती ने गजब का साहस दिखाया। जिस बदमाश किस्म के ऑटो चालक ने युवती का सरेआम गला घोंटा और ब्लेड से हमला कर उसे मारने की कोशिश की।

विज्ञापन


उसको सड़क पर पटकने के बाद युवती ने पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-49 निवासी प्रेरणा चौहान (22) सेक्टर-64 स्थित एक बीपीओ में एग्जीक्यूटिव हैं। ऑफिस जाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह सिटी सेंटर से ऑटो में सवार हुई। उसमें पांच लोग और भी बैठे थे।
विज्ञापन


ममूरा चौराहे की घटना

 BPO girl shows her guts

ममूरा चौराहे पर प्रेरणा ने ऑटो से उतरकर चालक आजमगढ़ निवासी शिवराम यादव को किराये के रूप में 20 रुपये का नोट दिया। चालक ने 5 रुपये लौटा दिए। इस पर प्रेरणा ने चालक से 10 रुपये वापस करने को कहा, क्योंकि सिटी सेंटर से वहां तक का किराया मात्र 10 रुपये ही होता है। चालक ने इससे साफ इंकार कर दिया।

फिर जैसे ही प्रेरणा ने चालक से कहा कि वह उसकी शिकायत पुलिस से करेगी तो आरोपी बीच सड़क पर ऑटो से उतर गया। जब तकवह कुछ समझ पाती तब तक उसने युवती का गला दबोच लिया। इसके बाद चालक ने जेब से ब्लेड निकाल कर उसके गले पर ब्लेड मार दिया, जिससे वह चोटिल हो गई।

तमाशबीन बने रहे लोग

 BPO girl shows her guts

इसके बावजूद प्रेरणा ने हिम्मत नहीं हारी और साहस का परिचय देते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया। चालक जैसे ही जमीन पर गिरा तो प्रेरणा ने फौरन मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। इस पर सेक्टर-58 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को गिरफ्तार कर ले गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

बदमाश किस्म का ऑटो चालक था। उसने मुझे सरेआम गालियां दी और मेरा गला दबाकर मारने की कोशिश की। जैसे ही मैंने उसका विरोध किया तो उसने जेब से ब्लेड निकालकर हमला कर दिया, जिससे मैं चोटिल हो गई। यह सब कुछ होता रहा, मगर लोग तमाशा देखते रहे।

विज्ञापन

20 मिनट तक किया संघर्ष

 BPO girl shows her guts

युवती ने बताया कि मैंने ऑटो चालक को गिराकर मैंने पुलिस को फोन कर दिया, जिससे आज वह जेल में है। महिला कमजोर नहीं होती है। कोई उस पर जुल्म करेगा तो उसे नहीं सहा जाएगा।

बृहस्पतिवार सुबह ममूरा चौराहे पर प्रेरणा चौहान पर एक ऑटो चालक ने ब्लेड से हमला किया। उसका गला दबाकर मारना चाहा। मगर ऑटो में सवार लोग व सड़कों पर खड़े लोग तमाशबीन बन कर पूरा नजारा देखते रहे।

20 मिनट से ज्यादा प्रेरणा हमलावर से जूझती रही मगर उसे बचाने कोई नहीं आया। आखिर में उस दरिंदे को प्रेरणा ने पस्त किया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed