फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boys said aunty to a woman she called police in ghaziabad

महिला को आंटी बोला तो बुला ली पुलिस, थाने पहुंचे चार युवक

Sun, 10 Dec 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 10 Dec 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
boys said aunty to a woman she called police in ghaziabad

चार युवकों ने एक महिला को आंटी बोला तो उसने पुलिस बुला ली। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी चारों युवकों को थाने ले आए, हालांकि महिला के लिखित शिकायत न देने पर युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मामला कमला नेहरू नगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र का है। शनिवार दोपहर नशा मुक्ति केंद्र से एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि कुछ युवकों ने उससे छेड़छाड़ की है। सूचना पर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) वहां पहुंची और चारों आरोपी युवकों को पकड़कर कविनगर थाने ले आई।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि युवक उसे आंटी कहकर छेड़ रहे हैं। उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि कई बार आंटी कहकर बुलाया। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि थाने में लिखित शिकायत न देने पर युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उधर, युवकों ने छेड़छाड़ के आरोपों से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed