फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boyfriend rapes graduate student in ghaziabad

ब्वॉयफ्रेंड ने तार-तार की प्रेमिका की इज्जत

Sat, 14 Mar 2015 04:30 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend rapes graduate student in ghaziabad

गाजियाबाद के थाना सिहानी में आज दिन में एक बीए स्टूडेंट के रेप का मामला सामने आया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसी के मित्र ने उसका रेप किया है।

विज्ञापन


खबर सामने आने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।

पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक फरार चल रहा है।

विज्ञापन

प‌रिजनों के हंगामे पर पु‌लिस ने दर्ज की FIR

Boyfriend rapes graduate student in ghaziabad

गौरतलब है कि गाजियाबाद में एक बीए स्टूडेंट का उसी के करीबी मित्र ने रेप किया है। लड़का भी सिहानी का ही रहने वाला है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है।

हालांकि लड़की के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने एक दोस्त के घर पर ले गया था। जहां ले जाकर उसने लड़की का जबरदस्ती रेप कर डाला।

आरोपी युवक लड़की का ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

वहीं लड़की के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पहले पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। फिर जब परिजनों ने थाने में हंगामा किया तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed