{"_id":"8a865d66231719e0f16d70490518c29a","slug":"boyfriend-commited-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के घरवालों ने साथ में देखा तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के घरवालों ने साथ में देखा तो...
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर की कांशीराम आवासीय योजना के मकान में अमित नागी (34) ने फंदा
विज्ञापन
लगाकर जान दे दी। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि अमित का मुहल्ले की ही एक
लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
सोमवार शाम दोनों को स्कूटी पर घूमते लड़की के परिजनों ने देख लिया था। तब वह स्कूटी छोड़कर वहां से भाग गया था। रात में वह मकान में आया तो लड़की के परिजनों ने बाहर से गेट बंद कर दिया।
जब अमित मंगलवार रात तक मकान से नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट तोड़कर मकान में दाखिल हुई तो उसका शव कमरे में छत में लगे कुंडे पर अंगोछे से लटका मिला। सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अमित मध्य प्रदेश का रहने वाला था। इंदिरापुरम में ज्वेलरी शॉप में नौकरी करता था। तीन साल से कांशीराम आवासीय योजना में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन इस मामले में
एफआईआर लिखा सकते हैं। एसओ ने बताया कि फोरेंसिक टीम से भी जांच करा ली गई है। मामला सुसाइड का ही है। हो सकता है कि उसने डर की वजह से ऐसा किया हो। जांच जारी है।
अमित के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। बकौल एसओ, शव से ऐसा लग रहा है कि सुबह के समय उसने सुसाइड किया होगा।