फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boyfriend and girlfriend dressed as Spiderman and rode their bike on the streets of Delhi

Delhi: स्पाइडरमैन बन बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने दिल्ली की सड़कों पर दौड़ाई बाइक, पुलिस ने पकड़कर काटा चालान

Fri, 26 Apr 2024 04:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

स्टंटबाजी करते हुए नकली स्पाइडरमैन बिना हेलमेट के बाइक को दौड़ा रहा है। स्पाइडर गर्ल की कॉस्ट्यूम में उसकी गर्ल फ्रेंड भी उसके पीछे बैठी है। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाला। 

विज्ञापन
Boyfriend and girlfriend dressed as Spiderman and rode their bike on the streets of Delhi
वायरल वीडियो में नकली स्पाइडरमैन बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते हैं। जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं और सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर कोई ऐसा कर भी कैसे सकता है। कभी-कभी ये काम उनके लिए मुसीबत भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड स्पाइडरमैन और गर्लफ्रेंड स्पाइडर गर्ल की कॉस्ट्यूम में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दिल्ली की सड़कों पर घूमते नजर आए। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि स्टंटबाजी करते हुए नकली स्पाइडरमैन बिना हेलमेट के बाइक को दौड़ा रहा है। स्पाइडर गर्ल की कॉस्ट्यूम में उसकी गर्ल फ्रेंड भी उंसके पीछे बैठी है। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाला। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया और बाइक का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले वीडियो वायरल हुआ था। इसमें स्पाइडरमैन बना युवक बाइक से सड़क पर स्टंट करते दिखा था। युवक-युवती ने हेलमेट भी नहीं लगा रखे थे। बाइक बिना नंबर प्लेट की थी और साइड मिरर भी नहीं लगे थे। मामले की जांच की गई और सवार की पहचान आदित्य वर्मा के रूप में हुई, नजफगढ़ का रहने वाले है। उसके साथ एक लड़की भी वीडियो में दिखाई दी। बृहस्पतिवार को नजफगढ़ थाना पुलिस ने यातायात नियम की अनदेखी करने का मामला दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि लापरवाही से बाइक चलाकर स्टंट करने वाले आदित्य के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने चालान काटा और नसीहत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed