{"_id":"121b48c8d48959828bdaf6e7e37627ec","slug":"boy-troubled-b-sc-student-left-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों से परेशान बीएससी छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों से परेशान बीएससी छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
मनचलों ने महिलाओं और युवतियों को जीना दूभर किया हुआ है। लोनी में मनचलों से परेशान बीएससी छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। उसने एसएसपी से शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, विजयनगर में मनचलों ने एक महिला से छेड़छाड़ की है। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
लोनी निवासी युवती बीएससी की छात्रा है, उसे कालेज आते-जाते दो मनचले परेशान करते हैं। विरोध करने पर धमकाते हैं। वह इतनी परेशान है कि कॉलेज आने-जाने में डरने लगी है।
विज्ञापन
कुछ दिन से उसने कालेज आना जाना बंद किया हुआ है। दूसरी तरफ, विजयनगर के प्रताप विहार निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति चार माह से लापता है। पति का दोस्त उस पर गलत नजर रखे हुए है। उससे छेड़छाड़ की और विरोध पर कपड़े फाड़ डाले।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़िता से ही शर्त रखी है कि वह खुद आरोपी को पहले पकड़वाए, इसके बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसओ का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।