फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy - the girl put - it's filthy

लड़का-लड़की दोनों कहें - ये है गंदी बात

Wed, 05 Mar 2014 01:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 05 Mar 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
Boy - the girl put - it's filthy
बुलंदशहर में तैनात इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज के बेटे विवेक की शादी पर घमासान जारी है। मंगलवार को जहां महिला थाने की पुलिस इंस्पेक्टर के घर बेटे की तलाश में दबिश देने पहुंची, वहीं इंस्पेक्टर और महिला डेंटिस्ट ने पुलिस को अपने-अपने पक्ष में सुबूत पेश किए।
विज्ञापन


ये है मामला
बुलंदशहर के पहासू थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद भारद्वाज केबेटे विवेक पर महिला डेंटिस्ट ने रेप का केस दर्ज कराया है। डेंटिस्ट का आरोप है कि विवेक ने पहले उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी की। बावजूद इसके विवेक अब दूसरी शादी कर रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस शादी रुकवाने कविनगर के सुख-सागर बैंक्वेट हॉल पहुंची थी। वहां इंस्पेक्टर की धेवती का जन्मदिन समारोह चल रहा था, लिहाजा पुलिस लौट आई थी।

इलाहाबाद की रहने वाली महिला डेंटिस्ट हरियाणा में कार्यरत है। 2003 में बीडीएस करने के दौरान इंस्पेक्टर के घर कविनगर रही थी। महिला डेंटिस्ट इंस्पेक्टर की रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का पक्ष
इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके बेटे विवेक की दिल्ली की लड़की से शादी हो चुकी है। दोनों ने कोर्ट में शादी को रजिस्टर भी करा लिया है। पुलिस ने इस केस में एफआईआर गलत दर्ज की है।

यह केस रेप नहीं बनता। डेंटिस्ट को अगर उनकेबेटे की शादी रुकवानी थी तो उसे कोर्ट जाना चाहिए था। लेकिन वह कोर्ट इसलिए नहीं गई, क्योंकि उसे वहां शादी को साबित करना पड़ता। इंस्पेक्टर ने डेंटिस्ट द्वारा फेसबुक और वाट्सअप पर की गई बातचीत भी पुलिस अधिकारियों को दिखाई।


लड़की पक्ष
डेंटिस्ट मंगलवार को भी महिला थाने में डटी रही। डेंटिस्ट ने पुलिस को एक सीडी दी है, जिसमें दोनों परिवारों की उनकी शादी को लेकर बातचीत रिकार्ड है। इंस्पेक्टर और उनका परिवार कह रहा है कि विवेक और डेंटिस्ट की शादी नहीं हो सकती, क्योंकि दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं।

बातचीत के दौरान डांटने की भी आवाजें हैं। महिला थाना एसओ अंजू तेवतिया का कहना है कि विवेक पर रेप का केस है, उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed