फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy tells the day of any date 2018 in just one second and a half

5वीं क्लास में पढ़ता है ये बच्चा, डेढ़ सेकेंड में बता देता हैं किसी भी तारीख का दिन

Wed, 11 Jul 2018 09:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम Updated Wed, 11 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Boy tells the day of any date 2018 in just one second and a half
Boy tells the day of any date

पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला विकास महज डेढ़ सेकेंड में वर्ष 2018 की किसी भी तारीख का दिन बता देता है। इसके लिए विकास ने कोई रट्टा नहीं मारा है, बल्कि छोटी सी ट्रिक के जरिये आसानी से वह पूरे वर्ष की किसी भी तारीख का दिन बता देता है। राजकीय प्राइमरी स्कूल (सुशांत लोक) में विकास के साथ चौथी और पांचवीं कक्षा के ऐसे 21 विद्यार्थी हैं, जो कैलेंडर विज्ञान के माहिर बन रहे हैं। इन विद्यार्थियों का लक्ष्य अब समय को एक सेकेंड से कम करना है।

विज्ञापन


इन बच्चों को मैथ एक्सपर्ट डॉ. हिम्मत भारद्वाज ट्रेनिंग दे रहे हैं। बता दें कि डॉ. हिम्मत भारद्वाज अपनी स्मरण शक्ति की बदौलत 23 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। स्कूल में पढ़ाई के साथ ही बच्चे कई तरह की गतिविधियां कर रहे हैं। इसी के साथ इन दिनों लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का जुनून इन बच्चों में है।
विज्ञापन


रोजाना बच्चे पाठ्यक्रमों के साथ ही गणित के अंक याद कर फार्मूले सीख रहे हैं। हिम्मत बताते हैं कि अंक याद रखकर नए फार्मूले से किसी भी खास तारीख के दिन का पता लगाया जा सकता है। मामूली सा जोड़ और भाग का फार्मूला होने के कारण बच्चे भी आसानी से ये काम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में 21 छात्रों का चयन किया गया था। इसमें कक्षा चौथी व पांचवीं के होनहार विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। साल के 12 माह के लिए 12 अंकों का कोड तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में कैलकुलेशन स्पीड काफी अच्छी
स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि बच्चों की मेमोरी पॉवर और कैलकुलेशन स्पीड काफी अच्छी है। अभी 2018 का कैलेंडर बच्चों ने याद किया है, आने वाले दिनों में अन्य वर्षों का भी कैलेंडर याद कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed