{"_id":"64b4f2e5b6770c71a00189b5","slug":"boy-strangled-to-death-in-delhi-knife-marks-found-in-stomach-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने युवक को मार डाला: दिल्ली में लड़के की गला रेतकर हत्या... रिश्तेदार ने खोला सनसनीखेज राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने युवक को मार डाला: दिल्ली में लड़के की गला रेतकर हत्या... रिश्तेदार ने खोला सनसनीखेज राज
Mon, 17 Jul 2023 01:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:21 PM IST
सार
दिल्ली में युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पेट में भी चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस ने एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले के अलावा पेट पर भी चाकू के घाव मिले हैं। मृतक की शिनाख्त अबूजर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया था।
क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8.35 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि शास्त्री पार्क स्थित बेला फॉर्म इलाके में एक युवक का शव पड़ा है।
खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। युवक की गर्दन, पेट और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चाकू के घाव थे। जहां युवक का शव बरामद हुआ, वहां खून नहीं था। उसके आधार पर पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में मृतक की महिला रिश्तेदार और उसके परिचित को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान 20 साल की महिला और उसके परिचित इरफान के रूप में हुई है। पूछताछ में महिला ने बताया कि अबूजर पति की मौत के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
अबूजर से छुटकारा पाने के लिए वह बहाने से यमुना के पास ले गई। वहां उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला से चाकू बरामद कर लिया है।