फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy misdeed with 11-year-old girl on the pretext of showing her TV In Delhis Karawal Nagar

दिल्ली में दरिंदगी: मकान मालिक के बेटे ने 11 साल की मासूम संग की हैवानियत, टीवी दिखाने का दिया था लालच

Sat, 17 Aug 2024 07:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Aug 2024 07:42 PM IST
सार

वारदात के बाद आरोपी पिता की मदद से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी युवक व उसके पिता को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
boy misdeed with 11-year-old girl on the pretext of showing her TV In Delhis Karawal Nagar
दिल्ली में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में टीवी दिखाने के बहाने 11 साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मकान मालिक के बेटे ने बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मासूम को खून से लथपथ देखकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी पिता की मदद से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी युवक व उसके पिता को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने करावल नगर के सोम बाजार मेन रोड पर जाम लगाए रखा। पुलिस ने समझाकर परिजनों को हटाया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेंगे। बाद में परिजनों ने सड़क के जाम को खोला। करावल नगर थाना पुलिस बाकी परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मासूम अपने परिवार के साथ करावल नगर इलाके में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। माता-पिता कपड़े धोने के अलावा कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। मकान के भूतल पर मकान मालिक परिवार के साथ रहता है। 13 अगस्त को मासूम मां के साथ घर पर थी।

नीचे मकान मालिक का 22 साल का बेटा अकेला था। इस दौरान मासूम खेलने जाने की बात कर नीचे उतरी। आरोपी ने मासूम को टीवी दिखाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और वहां वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी ने मासूम को मारने की धमकी देकर जुबान बंद रखने के लिए कहा।

बच्ची ने डर की वजह से किसी को कुछ बताया भी नहीं, लेकिन रात को उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने माता-पिता को सारी बात बताई। परिवार ने जब आरोपी के परिवार से शिकायत की तो वह मामले को दबाने की बात करने लगे। बाद में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराकर वहीं से पुलिस को खबर दी गई।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पिता को भी उसको भागने में सहयोग करने पर गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed