फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy killed by more than a dozen needle pricks in Delhi

सुए से छेद दिया सचिन का पूरा शरीर: दिल्ली में युवक पर दो लोगों ने दर्जनभर वार कर की हत्या, CCTV में कैद वारदात

Mon, 05 Jun 2023 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 10:28 PM IST
सार

वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। दो युवक सचिन पर ताबड़तोड़ वार करते दिख रहे हैं। आरोपियों ने उस पर सुए और धारदार हथियार से दर्जनभर से अधिक वार किए।

विज्ञापन
boy killed by more than a dozen needle pricks in Delhi
सचिन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के नेबसराय स्थित राजू पार्क में सोमवार सुबह एक युवक की बर्फ तोड़ने वाले सुए और धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक शिनाख्त सचिन कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच रही है।

विज्ञापन

वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। दो युवक सचिन पर ताबड़तोड़ वार करते दिख रहे हैं। आरोपियों ने उस पर सुए और धारदार हथियार से दर्जनभर से अधिक वार किए। हमला करने के बाद दोनों फरार हो गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान भी हो गई है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल सुआ घटना स्थल से ही बरामद हो गया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सचिन अपने परिवार के साथ सी-2/3, राजू पार्क इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता वैद्यनाथ, मां, बड़ा भाई संजू और एक छोटा दीपक है। वैद्यनाथ प्लंबर का काम करते हैं। राजू 12वीं कक्षा पास करने के बाद फिलहाल बेरोजगार था। एक परिजन ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसकी एरिया के दो लड़कों से कहासुनी हो गई थी।

झगड़े के दौरान लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इसके बाद सचिन की दोनों बातचीत भी होने लगी थी। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे वह घर से पनीर लेने के लिए निकला। इस बीच मस्जिद वाली गली में दोनों लड़कों ने बातचीत के बहाने उसे रोक लिया। कुछ सेकंड की बातचीत के बाद अचानक एक युवक ने सुआ निकालकर सचिन पर हमला कर दिया।

दूसरे लड़के ने धारदार हथियार से उसके पेट, सीने व दूसरी जगहों पर हमला किया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। सचिन को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर के समय सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed