{"_id":"5dd5761e8ebc3e54a35331fe","slug":"boy-dies-due-to-punch-in-prashant-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः झगड़े में बीच-बचाव कराने गए युवक की घूंसा लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः झगड़े में बीच-बचाव कराने गए युवक की घूंसा लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 Nov 2019 10:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी जिले के प्रशांत विहार में झगड़े में बीच-बचाव कराने आए एक युवक की सिर में घूंसा लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विनय (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दरअसल विनय के बड़े भाई सुशील का अर्जुन उर्फ लाल से झगड़ा हो रहा था। झगड़ा बढ़ता देखकर विनय बीच-बचाव कराने चला गया। झगड़े के दौरान अर्जुन ने विनय के सिर पर जोर से घूंसा मार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अर्जुन उर्फ लाला (23) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि विनय परिवार के साथ रोहिणी के सेक्टर-11 में रहता था। परिवार में बड़ा भाई सुशील व अन्य सदस्य हैं। विनय टेंट हाउस में काम करता था। बड़ा भाई सुशील और आरोपी अर्जुन भी वहीं काम करते हैं।
विज्ञापन
सोमवार देर रात अर्जुन का सुशील से किसी बात पर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। विनय ने दोनों को झगड़ा करते हुए देखा तो बीच-बचाव कराने का प्रयास किया।
इसी दौरान अर्जुन ने विनय के सिर पर तेज घूंसा मार दिया। घूंसा लगते ही विनय अचेत होकर गिर गया। सुशील भाई को अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने आशंका जताई की सिर में चोट लगने से विनय को ब्रेन हेमरेज हो गया होगा।