फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy burnt himself in school bathroom

VIDEO: स्कूल बाथरूम में छात्र ने खुद को आग लगाई

Wed, 26 Nov 2014 10:01 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
Boy burnt himself in school bathroom

फरीदाबाद सेक्टर-29 स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में आठवीं के छात्र ने बुधवार सुबह शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उसे नाजुक हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना तीन घंटे बाद दी। प्रबंधन मामले को दबाने में लगा है। पुलिस अभी तक बच्चे और परिजनों का बयान नहीं ले पाई है।

विज्ञापन


सेक्टर-29 निवासी एक ब्यूटी पॉर्लर संचालित करने वाली महिला का लगभग १३ वर्षीय बेटा होली चाइल्ड में कक्षा आठ का छात्र है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे प्रार्थना के बाद सभी बच्चे कक्षा में जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र ने स्कूल के शौचालय में जाकर अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। शौचालय में आग लगी देख टीचर ने दौड़कर अन्य स्टाफ को सूचना दी। अंदर जल रहे छात्र पर बाल्टी से पानी डाला गया। इसमें आग और भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़पता हुआ छात्र जमीन पर लोटता हुआ शौचालय से बाहर आया। बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। आगे देखिए देखिए वीडियो...

नाजुक हालत में दिल्ली भेजा गया

Boy burnt himself in school bathroom

शहर के निजी अस्पताल से उसे सफदरजंग दिल्ली ले जाया गया। मामले की जांच करने एसीपी सेंट्रल जयवीर सिंह राठी, एसएचओ सेक्टर-३१ और सेक्टर-२९ पल्ला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे।

इस संबंध में स्कूल प्रबंधन पूरी तरह चुप्पी साधे है। एसीपी जयवीर सिंह राठी ने बताया कि बच्चे के नाना की दो दिन पहले मृत्यु हुई थी, इस वजह से उसके डिप्रेशन में आने की बात बताई जा रही है।

बच्चा कोल्डड्रिंक की बोतल में भरकर पेट्रोल लाया था इस वजह से तलाशी में उसकी ओर ध्यान नहीं दिया गया। बच्चे के बयान देने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने बच्चे के बैग को अपने कब्जे में ले लिया है। राठी के मुताबिक बच्चे के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां और नाना उसे पालते हैं।

नीचे देखिए घटना की वीडियो...


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed