फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy arrested to stealing bikes for impress Girlfriend in Court parking delhi

प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए प्रेमी बना चोर, पार्किंग से ऐसे उड़ता था बाइक

Thu, 25 Oct 2018 07:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Boy arrested to stealing bikes for impress Girlfriend in Court parking delhi
demo pic

अपराध शाखा ने कोर्ट परिसर की पार्किंग में बाइक चोरी करने वाले शातिर बदमाश व एक रिसीवर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव बख्तावरपुर निवासी आशु उर्फ अपाचे उर्फ छेला (22) और सिरसपुर निवासी तारसपाल उर्फ सोनू उर्फ दूधिया (22) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दोनों आरोपी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने और हाईफाई जीवन जीने के लिए वाहन चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों के पास से कुल तीन बाइक बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त डॉ.जी राम गोपाल नायक ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर एसीपी श्वेता सिंह चौहान, इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व अन्यों की टीम ने बुधवार को आरोपी आशु को बख्तावरपुर गांव से दबोचा। उसके पास से एक बाइक बरामद हुई। 

विज्ञापन

सिर्फ अपाचे बाइक की चोरी करता था

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक चोरी करने के बाद तारसपालको बेचता है। वही बाइकों को ठिकाने लगाता है। पुलिस ने सिरसपुर से तारसपाल को भी दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर कुल तीन बाइक बरामद हुई।

दो बाइकों को प्रशांत विहार, जबकि एक बाइक को कुंडली, सोनीपत इलाके से चोरी किया गया था। आशु सिर्फ अपाचे बाइक की चोरी करता था, इसीलिए अलीपुर इलाके में उसे अपाचे ब्वॉय के नाम से ही जाना जाता है। अपराध शाखा पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed