फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy accompanying young man was beaten by girl s family members In Ghaziabad

प्यार के दुश्मन बने घरवाले: युवक के साथ आए एक लड़के को युवती के परिजनों ने पीटा, कोर्ट मैरिज की ले रहे थे सलाह

Mon, 08 Jan 2024 11:06 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Jan 2024 11:06 PM IST
सार

पकड़े गए युवक ने बताया कि अब वह दोनों वापस बुलंदशहर जाएंगे। इसके बाद लड़की के परिजन बिना किसी कार्रवाई के वापस बुलंदशहर चले गए।

विज्ञापन
Boy accompanying young man was beaten by girl s family members In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलदंशहर से कचहरी में वकील के चेंबर पर शादी की बात करने आए प्रेमी जोड़े परिजनों के पहुंचते ही भाग गए। बताया गया कि युवक और युवती अलग-अलग धर्म के हैं।

विज्ञापन


सोमवार को एक प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए बुलंदशहर से गाजियाबाद स्थित कचहरी आया था। युवक अपनी प्रेमिका के साथ जानकार वकील के चेंबर पर पहुंचकर कोर्ट मैरिज के बारे में सलाह ले रहा था। इसी दौरान पीछा करते हुए लड़की के परिजन भी कचहरी परिसर में आ गए। प्रेमी युगल के साथ आए एक युवक को परिसर में लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया, उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने बताया कि वह दोनों के साथ शादी करने के संबंध में वकील से बातचीत करने के लिए आया था। पकड़े गए युवक ने बताया कि अब वह दोनों वापस बुलंदशहर जाएंगे। इसके बाद लड़की के परिजन बिना किसी कार्रवाई के वापस बुलंदशहर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed