{"_id":"e2ee806b0f9bec4f83ee98f6a3c5bf13","slug":"bottles-thrown-in-ashutosh-jan-sabha-at-seeta-ram-bazar-in-chandni-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष की जनसभा पर बोतल अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष की जनसभा पर बोतल अटैक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 31 Mar 2014 03:46 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी हरियाणा रोड शो में संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि फिर आप के प्रमुख नेता व चांदनी चौक के उम्मीदवार आशुतोष की जनसभा में बोतल अटैक हो गया।
विज्ञापन
रविवार शाम आशुतोष दिल्ली के चांदनी चौक स्थित सीता राम बाजार में जनसभा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने छुपकर मंच पर शीशे की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
पढ़ें: सीएम अखिलेश यादव पर युवक ने फेंकी चप्पल
विज्ञापन
हालांकि बोतलों से किसी को चोट नहीं आई। लेकिन जनसभा में अफरातफरी की माहौल बन गया। आप कार्यकर्ताओं को उग्र होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।
आशुतोष ने मामले पर ट्विट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने लिखा कि वह जामिया मस्जिद इलाके में फिर से जनसभा करने जा रहे हैं।