फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Both development and culture are the hallmarks of our governance: CM

विकास और संस्कृति दोनों हमारे शासन की पहचान : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मंगोलपुरी में संत दुर्बलनाथ धाम सेंटर और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का किया अनावरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मंगोलपुरी में संत दुर्बलनाथ धाम सेंटर और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि विकास और समृद्ध संस्कृति उनके शासन की पहचान है। संत दुर्बलनाथ ने समाज को एकता और मानवता का संदेश दिया, वहीं महाराजा अग्रसेन ने सेवा और समरसता को जीवन का उद्देश्य बनाया। दोनों की प्रेरणा से मंगोलपुरी क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और आशीर्वाद दिल्ली के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। दिल्ली में सड़क, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसेवा के हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली सरकार ने इस साल छठ महापर्व, वाल्मीकि जयंती, रामलीला और दीपावली पर्व पर दीपोत्सव जैसे आयोजन से दिल्ली को संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र बना दिया है।
विज्ञापन

अयोध्या के बाद सबसे भव्य दीपोत्सव दिल्ली में मनाया गया, यहां इंडिया गेट कर्तव्य पथ पर सवा लाख दीपों की रोशनी और प्रभु श्रीराम पर आधारित ड्रोन शो ने यह संदेश दिया कि दिल्ली में भी रामराज्य की भावना जीवित है। छठ पर्व महापर्व की रौनक और भव्यता दिल्लीवासियों के दिलों को सुकून देने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक व दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।


करेंगे हर वर्ग का समग्र विकास : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने ग्रामीण विकास समिति के जरिये ग्रामीण इलाकों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मंगोलपुरी क्षेत्र के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल शासन चलाना नहीं, बल्कि हर वर्ग के समग्र विकास और उत्थान को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed