फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Border seal, entries will be on Emergency

बार्डर सील, इमरजेंसी पर ही हो सकेगी एंट्री

Wed, 09 Apr 2014 12:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 09 Apr 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Border seal, entries will be on Emergency

यूपी में प्रथम चरण के लिए 10 अप्रैल को होने वाले मतदान के चलते गाजियाबाद की सीमाएं मंगलवार शाम 6 बजे से सील कर दी गईं। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों के जनपद में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


इमरजेंसी में ही कड़ी पूछताछ के बाद एंट्री हो सकेगी। विभिन्न पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार को आए स्टार प्रचारक भी शाम तक जिले से चले गए।

बार्डर सील किए जाने केसाथ ही गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को डीएम एसवीएस रंगाराव और एसएसपी शचि घिल्डियाल ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के चलते मंगलवार शाम से ही बार्डर सील कर दिए गए। सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान आनंद विहार, यूपी गेट, ज्ञानी बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग करती दिखाई दी। दिल्ली से आने वाले एक-एक वाहन की सघन जांच की गई। बाइक चालकों के भी सामान की तलाशी ली गई। बुधवार को भी चेकिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नेहरू नगर में जमा हुए वाहन
जिला प्रशासन द्वारा कमला नेहरू नगर और पुलिस लाइन के पास अधिग्रहित किए गए वाहनों को खड़ा किया गया है। कमला नेहरू नगर में सुबह से देर शाम तक अधिकारी विधानसभावार वाहनों के चयन और उनका ड्यूटी बता रहे।

पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कमला नेहरू नगर में अभी तक 103 डीजल वाहन और 248 सीएनजी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।

बैंक रहेंगे कई दिन बंद
लोकसभा चुनाव के कारण पब्लिक सेक्टर के बैंकाें का कामकाज काफी प्रभावित हुआ है। मंगलवार से आगे आने वाले कई दिनों तक बैंक बंद ही रहेंगे। केवल शनिवार को दोपहर तक कामकाज होगा।

अगले हफ्ते मंगलवार से ही कामकाज पटरी पर आ पाएगा। इस दौरान ग्राहकों की परेशानी बढ़ जाएगी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा बैंक कर्मचारी व अधिकारी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं।

इस हफ्ते केवल शनिवार को ही दोपहर तक कामकाज होगा। बुधवार को चुनावी ड्यूटी लगेगी। बृहस्पतिवार को मतदान के कारण बैंक बंद रहेंगे। शुक्रवार को प्रशासन द्वारा घोषित छुट्टी है।

रविवार की छुट्टी व सोमवार को डा. अंबेडकर जयंती के कारण छुट्टी रहेगी। पंजाब नेशनल बैंक के एजीएम सलिल कुमार चंद्रा ने बताया कि जिन बैंकाें में शत प्रतिशत कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, वह बंद रहेंगे।

आज से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगने से बुधवार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। तीन दिनों तक फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉयज, फोर्थ ग्रेड कर्मचारी, गार्ड्स और ड्राइवर्स की चुनाव में ड्यूटी लगी है।

बुधवार सुबह से ही सभी कर्मचारी चुनाव स्थल पर रिपोर्ट करेंगे। बुधवार, बृहस्पतिवार को चुनाव और चुनाव के दूसरे दिन भी चुनावी ड्यूटी वाले स्टाफ की छुट्टी रहेगी। हालांकि शुरुआत में एमएमएजी अस्पताल के 48 लोगों की चुनाव में ड्यूटी लगी थी लेकिन इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित होने का हवाला देकर 50 फीसदी लोगों की ड्यूटी कटवाई गई है।


इसके बाद भी मरीजों को दवाओं के लिए इंतजार करना होगा। अस्पतालों में पहले से ही स्टाफ की कमी है, जिसमें वार्ड बॉय,गार्ड्स आदि की ड्यूटी लगने से परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed