फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Booking starts for Hubli, fly for Rs 3600

हुबली के लिए बुकिंग शुरू, 3600 रुपये में भरें उड़ान, अब तक 20 टिकट हुए बुक

Sun, 13 Oct 2019 02:07 AM IST
Avdhesh Kumar निशा ठाकुर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
निशा ठाकुर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 13 Oct 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
Booking starts for Hubli, fly for Rs 3600
hindon airport - फोटो : अमर उजाला
हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान शुरू होने के बाद हुबली (कर्नाटक) के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है। छह नवंबर को हुबली के लिए पहली उड़ान होगी। अब तक 20 टिकट बुक हो चुके हैं। हैरिटेज के बाद हिंडन एयरपोर्ट से स्टार एयर की तरफ से दूसरी फ्लाइट शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन


स्टार एयर के ऑफिसर किरण ने बताया कि गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट से हुबली तक का किराया 3600 रुपये रखा गया है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा चुकी है। अब तक 20 सीटों की बुकिंग हो चुकी हैं और ऑनलाइन बुकिंग जारी है। किरण ने बताया कि कंपनी अभी केवल अपने ही साइट से बुकिंग ले रही है। अच्छा रेस्पांस मिलने के बाद ऑनलाइन बुकिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


किरण ने बताया कि हुबली साउथ इंडिया का बड़ा केंद्र है। हुबली और दिल्ली के बीच बिजनेस को लेकर काफी आवाजाही रहती है। हुबली एयरपोर्ट से साउथ इंडिया के अन्य जिलों के लिए बेहतर सरकारी बस सेवा है। एयरपोर्ट के पास ही बस स्टॉप है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये में आया बड़ा अंतर

स्टार एयर के ऑफिसर किरण ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से हुबली तक के लिए लोगों को तकरीबन 8 से 10 हजार रुपये तक का टिकट लगता था। अब वही यात्रा महज 3600 रुपये में हो सकेगी। मेट्रो के संपर्क से हिंडन एयरपोर्ट पर उतरने वाले लोगों के लिए दिल्ली पहुंचना आसान होगा।  


नहीं शुरू हुआ विंडो टिकट काउंटर

एयरपोर्ट अथॉरिटी का दावा था कि उड़ान शुरू होते ही एयरपोर्ट पर विंडो टिकट काउंटर शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि उड़ान के दूसरे दिन तक भी यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। यह अलग बात है कि यात्री अपनी बुकिंग ऑनलाइन ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed