फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA Housing Scheme 2023 Booking for Flats Start Today Allotment on First Come First Serve

DDA Housing Scheme: डीडीए की सबसे बड़ी योजना में आज से बुकिंग, 27 हजार को पहले आओ-पहले पाओ से मिलेगा घर

Fri, 24 Nov 2023 01:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 01:09 AM IST
सार

योजना के नए नियम के तहत वे लोग भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास पहले से भी 67 वर्गमीटर या इससे छोटे आकार का फ्लैट या प्लॉट है। इसमें 1100 लग्जरी फ्लैट भी शामिल किए जाएंगे। 

विज्ञापन
DDA Housing Scheme 2023 Booking for Flats Start Today Allotment on First Come First Serve
DDA flats - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में घर का सपना पूरा करने का सुनहरा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना शुक्रवार से शुरू होगी। चाहे आप किफायती घर खोज रहे हों या लग्जरी, डीडीए की करीब 32,000 आवासीय इकाइयों की योजना में आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। आप क्षमता के हिसाब से आवेदन कर सकेंगे। इसमें पहले पहुंचने वाले 27,000 लोगों को पहले आओ, पहले पाओ आधार पर फ्लैट मिलेंगे, जबकि बचे पांच हजार फ्लैटों की ई-नीलामी होगी।

विज्ञापन

योजना के नए नियम के तहत वे लोग भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास पहले से भी 67 वर्गमीटर या इससे छोटे आकार का फ्लैट या प्लॉट है। इसमें 1100 लग्जरी फ्लैट भी शामिल किए जाएंगे। पिछली हाउसिंग स्कीम की तरह ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन भरे जा सकेंगे। डीडीए ने सभी फ्लैटों फ्री होल्ड और पुरानी दर पर बेचने का निर्णय लिया है। योजना के पहले हिस्से पहले आओ पहले पाओ में अलग-अलग स्थानों पर बने एलआईजी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इनमें से ज्यादातर फ्लैट द्वारका, लोकनायकपुरम और नरेला में हैं। इसके बाद दूसरे फ्लैटों की बुकिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीजिए रजिस्ट्रेशन, 20 दिन में देखिए फ्लैट
डीडीए के मुताबिक, आवेदक रजिस्ट्रेशन फीस देकर योजना में शामिल हो सकेंगे। इसके 20 दिनों के बाद आवेदक प्राथमिकता के अनुसार चयनित फ्लैट की लोकेशन और फ्लैट आदि को देखने के लिए जा सकेंगे। इसके लिए डीडीए अधिकारियों के नंबर आवेदकों को मुहैया कराएगा। इसके पीछे डीडीए की आवेदकों को आसानी से फ्लैट तक पहुंचाने और पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की मंशा है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा फ्लैट नरेला में
डीडीए के अनुसार, योजना में सबसे ज्यादा फ्लैट नरेला में हैं। अलग-अलग श्रेणियों के 2,8000 से ज्यादा फ्लैट हैं। पहले आओ, पहले पाओ योजना के सभी 27 हजार फ्लैटों में से करीब 728 ईडब्ल्यूएस फ्लैट द्वारका सेक्टर-19बी और 1008 ईडब्ल्यूएस फ्लैट सेक्टर-14 में हैं। वहीं, लोकनायकपुरम में 224 ईडब्ल्यूएस फ्लैट हैं। दूसरे चरण में 1,100 लग्जरी फ्लैटों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। इनमें द्वारका सेक्टर-19बी में बने पेंटहाउस, एचआईजी, सुपर एचआईजी शामिल हैं। वहीं, कई फ्लैट गोल्फ व्यू में भी लोगों को मिलेंगे। इसके अलावा द्वारका सेक्टर-14 में 316 एमआईजी व लोकनायकपुरम में 647 एमआईजी फ्लैट शामिल हैं।

कीमत 11.50 लाख से पांच करोड़ तक
डीडीए के अनुसार, अलग-अलग श्रेणियों के फ्लैटों की कीमत 11.50 लाख से लेकर पांच करोड़ से भी ऊपर तक है। ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत 11.5 लाख रुपये, एलआईजी फ्लैट की 23 लाख, एमआईजी की एक करोड़ रुपये, एचआईजी की 1.4 करोड़ और सुपर एचआईजी फ्लैट की कीमत 2.5 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। पेंटहाउस की कीमत पांच करोड़ रुपये से शुरू होगी। इसकी कीमत ई-नीलामी के आधार पर तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed