फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bookies murder in gurgaon on a petrol pump

सट्टा कारोबारी की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Thu, 12 Nov 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 12 Nov 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
bookies murder in gurgaon on a petrol pump

छोटी दिवाली की रात को दो बाइक सवार चार अज्ञात युवकों ने सट्टे के कारोबार से जुड़े युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे कारोबारी का गैंगेस्टर के साथ विवाद व आपसी लेन-देन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सेक्टर पांच थाना पुलिस पंप मालिक अशोक कटारिया के बयान पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

मेफिल्ड गार्डन कॉलोनी में राजू सेठी (31)पुत्र भीमसेन सेठी अपनी काले रंग की स्कार्पियों से छोटी दिवाली की रात करीब साढ़े दस बजे शीतला माता रोड स्थित पेट्रोल पंप के मालिक को गिफ्ट देने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन


वह अपनी कार से नीचे ही उतरा था कि उसके पीछे आ रही दो बाइक सवार युवको ने उसे घेरने का प्रयास किया। उनकी भनक लगते ही वह भाग निकला जिसके बाद बदमाशों ने पहली गोली उसकी टांग पर मारी जिससे वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद बदमाशों ने उस पर दो गोलियां और दागी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह घटना हो रही थी पंप पर तैनात गार्ड उसे देखकर अपनी बंदूक लेकर पीछे दौड़ा मगर बदमाश उसकी परिधि से निकल चुके थे।


सेक्टर पांच थाना पुलिस ने पंप संचालक अशोक कटारिया के बयान पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह के आदेश पर सेक्टर पांच थाना प्रभारी के साथ अपराध शाखा की चार अलग-अलग टीम को जांच में लगाया गया है।

पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। जो ईस्ट जोन का रहने वाला है। चिहि्ंत आरोपी पर प्रॉपर्टी को लेकर अपने ही गांव में मारपीट व अन्य मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed