{"_id":"c59bff12dc77ea2d4f93ad1980bf5915","slug":"book-now-until-8-pm-at-sahibabad-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रात 8 बजे तक आरक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रात 8 बजे तक आरक्षण
अमर उजाला, वैशाली
Updated Thu, 19 Feb 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉट सिटी के लोगों को ट्रेन टिकट आरक्षण के लिए अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब लोग रात आठ बजे तक आरक्षण करा सकेंगे।
अभी तक साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजे तक ही आरक्षण किए जाते थे। रेलवे की ओर से दोपहर दो से रात आठ बजे तक की दूसरी शिफ्ट भी शुरू कर दी गई है।
सुबह आठ से रात आठ बजे तक आरक्षण केंद्र पर दो टिकट काउंटर खुलेंगे। लंबे समय से स्टाफ की कमी की वजह से सिर्फ एक ही शिफ्ट में आरक्षण केंद्र को खोला जाता था।
अब आरक्षण केंद्र में अतिरिक्त कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है।