{"_id":"6940146ec066371df10ca39e","slug":"book-fair-organised-at-anand-vihar-namo-bharat-station-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-116285-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर लगा बुक फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर लगा बुक फेयर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) की ओर से बुकटेल्स के सहयोग से आनंद विहार नमो भारत स्टेशन परिसर में बुक फेयर का आयोजन किया गया है। ‘स्टोरीबॉक्स’ नाम से 12 दिसंबर को शुरू हुआ बुक फेयर 21 दिसंबर तक सुबह 10 से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस दौरान यात्री और आगंतुक स्टेशन परिसर में अपनी पसंद की किताबें खरीद सकते हैं।
एनसीआरटीसी के अनुसार बुक फेयर में बॉक्स-आधारित खरीदारी मॉडल है। इसमें पाठकों को अलग-अलग किताबें खरीदने के बजाय तय कीमत वाले बॉक्स में अपनी पसंद की किताबें भरने का विकल्प दिया गया है। दो अलग-अलग साइज के बॉक्स उपलब्ध हैं, जिन्हें यात्री अपने बजट और जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। बुक फेयर में फिक्शन, नॉन-फिक्शन, बच्चों की किताबें, युवा और नए लेखकों की रचनाओं सहित विभिन्न श्रेणियों की किताबों का व्यापक संग्रह उपलब्ध है। युवा पाठकों के लिए एक विशेष सेक्शन भी बनाया गया है। इसके साथ ही कई लेखक ‘मीट एंड ग्रीट’ सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं, जहां पाठक उनसे सीधे संवाद कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा किताबों पर हस्ताक्षर भी करवा सकते हैं। आगंतुकों के लिए एक अलग मर्चेंडाइज जोन भी है।