फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bone marrow transplant facility will start in central hospitals

Delhi: केंद्र के अस्पतालों में शुरू होगी बोन मैरो प्रत्यारोपण की सुविधा, सफदरजंग में हुआ पहला ट्रांसप्लांट

Tue, 22 Aug 2023 12:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Aug 2023 12:53 AM IST
सार

निजी अस्पतालों में इसके लिए करीब 10-15 लाख रुपये खर्च करना पड़ता है, जबकि सफदरजंग अस्पताल में काफी कम खर्च पर सुविधा मिल जाती है।

विज्ञापन
Bone marrow transplant facility will start in central hospitals
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में चल रहे केंद्र सरकार के अस्पतालों में जल्द ही बोन मैरो प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होगी। अभी यह सुविधा एम्स और सफदरजंग अस्पताल में है। सफदरजंग अस्पताल ने तीन दिन पहले ही पहला प्रत्यारोपण किया।
विज्ञापन


इस बारे में अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने कहा कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट को इसी साल जून में शुरू किया गया था। इस यूनिट के प्रभारी डॉ. कौशल कालरा सहित डॉ. सुमिता चौधरी, डॉ. पीएस भाटिया, डॉ. मुकेश नागर, डॉ. अंकुर और डॉ. अदिति व अन्य सेवाएं दे रहे रहें हैं।
विज्ञापन


डॉ. तलवार ने कहा कि केंद्र के अस्पतालों में सफदरजंग इस सुविधा को शुरू करने वाला पहला अस्पताल है। स्वास्थ्य विभाग अन्य अस्पतालों में भी इसे शुरू करने का प्रयास कर रहा है। यह सुविधा मल्टीपल मायलोमा, लिम्फोमा और अन्य हेमेटोलॉजिकल मैलिग्नेंसी वाले रोगियों के लिए एक जीवन रक्षक प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में इसके लिए करीब 10-15 लाख रुपये खर्च करना पड़ता है, जबकि सफदरजंग अस्पताल में काफी कम खर्च पर सुविधा मिल जाती है। डॉ. कालरा ने बताया कि बीते दिनों मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित 45 वर्षीय महिला का पहला ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed