{"_id":"5c7d7e52bdec2213f4133cef","slug":"bone-cathle-of-martyr-vinod-poured-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की गोद में पहुंचा शहीद विनोद का अस्थि कलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की गोद में पहुंचा शहीद विनोद का अस्थि कलश
Tue, 05 Mar 2019 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला निवासी विनोद कुमार का अस्थि विसर्जन सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर में गंगाघाट पर परिजनों द्वारा किया गया। शहीद के परिजन कार द्वारा अस्थि कलश लेकर गंगाघाट पहुंचे थे। घर में शहीद की आत्मा की शांति के लिए हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उनके बेटे व अन्य लोगों ने आहुति दी।
विज्ञापन
कश्मीर के कुपवाड़ा के हिंदवाड़ा में बीते शुक्रवार को हुए आतंकी मुठभेड़ में कस्बा पतला निवासी सीआरपीफ जवान विनोद कुमार शहीद हो गए थे। रविवार को पतला स्थित आइटीआई के मैदान पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। शहीद की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के हजारों लोगों के अलावा कई बड़े राजनीतिक चेहरों व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
विज्ञापन
शहीद विनोद कुमार के आठ वर्षीय बेटे आरव ने अपने वीर पिता को मुखाग्नि दी थी। सोमवार सुबह शहीद विनोद के परिजन अस्थि कलश को कार द्वारा गढमुक्तेश्वर के गंगाघाट लेकर रवाना हुए। ब्रजघाट में शहीद की अस्थियों को विसर्जित किया गया। सोमवार को ही शहीद विनोद की आत्मा की शांति के लिए घर पर हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
हवन में मुख्य रूप से विनोद कुमार के बेटे अंश ने हिस्सा लिया। हवन में परिवार के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में आहुति देकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शहीद के परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी नीतू व भतीजी अनीता देर रात उसे याद करते हुए रोते रहे। सोमवार सुबह दोनों कुछ सामान्य हो सके। इसके अलावा सोमवार को गांव के आसपास के लोग शहीद के घर मिलने के लिए पहुंचे।
विनोद और अजय की याद में बनेगा शहीद चौक
पतला डिग्री कॉलेज के प्रबंधन मंडल के लोगों ने पतला व बसा टीकरी गांव के दोनों शहीदों विनोद और अजय की याद में चौराहे का नाम शहीद चौक करने के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा है। सोमवार को आयोजित बैठक में उक्त फैसला लिया गया।